भाजपा नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने अपने नाम में किया बदलाव

राष्टीय / अंतरराष्टीय

अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने अपने नाम में बदलाव किया है। वे अब अपने नाम के आगे अपना गोत्र शांडिल्य भी लिखेंगे। सोमवार को ट्वीट कर उन्होंने यह जानकारी दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्वीट में श्री सिंह ने लिखा है कि देश बचाने के लिए सनातन को बचाना होगा। सनातन को बचाने के लिए हमें अपने ऋषि-मुनियों के पथ पर चलना होगा। अपने गोत्र के साथ भी ख़ुद को जोड़ना होगा। इसे देखते हुए ही आज से हम अपना नाम ऋषि शांडिल्य के नाम से जोड़ते हुए शांडिल्य गिरिराज सिंह करते हैं। लोगों से अपील है कि आप सभी सनातनी अपने नाम के साथ अपना-अपना गोत्र जोड़ें। ट्विटर पर उनके फॉलो करने वालों में कई ने केंद्रीय मंत्री का अनुसरण किया तो कुछ ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया।

वहीं, एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद खादी की ख्याति इतनी बढ़ी है कि देश-विदेश में फेमस फैशन डिजाइनर रितु बेरी खादी को लेकर ज़बरदस्त डिज़ाइन बना रही हैं। भारत में इटली के राजदूत खादी पहनकर रैम्प पर वॉक कर रहे हैं। मेरा देश बदल रहा है। मेरा खादी बदल रही है।