आजकल सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हर कोई अपना ज्यादा से ज्यादा समय इसी पर बिताना पंसद करता है। लेकिन हाल में सोशल मीडिया को लेकर एक ऐसा शोध हुआ है जिसे सुनकर लड़कियां हैरान हो जाएंगी। इस शोध की रिपोर्ट के मुताबिक अगर लड़कियां सोशल मीडिया पर अपना ज्यादा समय बिताती हैं तो डिप्रेशन का शिकार हो सकती हैं। इसके इस्तेमाल से डिप्रेशन होने का खतरा बढ़ जाता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्चों के खाने की आदत में करना चाहते हैं सुधार तो अपनाएं ये खास तरीके

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ कि एक रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) की यवोन्ने केली में ये शोध किया गया। जिसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि लगभग 40 प्रतिशत लड़कियां जो सोशल मीडिया पर एक दिन में पांच घंटे से ज्यादा समय बिताती हैं, उनमें अवसाद के लक्षण दिखाई देते हैं। वहीं यह दर लड़कों में बहुत कम पाया गया। इनमें लड़के 15 प्रतिशत से भी कम है। इसमें 14 साल की उम्र के 11000 लोगों को शामिल किया गया था।

वहीं एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ता अभी निश्चित तौर पर नहीं कह सकते हैं कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल से मानसिक स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है, लेकिन इस शोध के बाद ऐसा कहा जा सकता है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights