अदालत ने पूर्व एसपी पंकज सिन्हा सहित अन्य अभियुकतो पर संज्ञान लिया-Naugachia News

NEWS

नवगछिया – नवगछिया व्यवहार न्यायालय में नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी मीरा कुमारी सिन्हा ने नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा, नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु सहित पकरा निवासी प्रभाकर सिंह, दिवाकर सिंह, प्रमोद सिंह, नवनीत कुमार उर्फ सन्नी, मोनू कुमार, साजन कुमार, छोटू कुमार एवं हरीश कुमार पर दखल वाली जमीन पर जबरन अवैध रूप से कब्जा करने के निर्माण कार्य करने विरोध करने पर मारपीट गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें बुधवार को अपर मुख्य न्यायाईक द्वितीय दंडाधिकारी संतोष कुमार की अदालत ने पूर्व एसपी पंकज सिन्हा सहित अन्य अभियुकतो पर संज्ञान लिया है. पीडिता के अधिवक्ता विभाष प्रसाद ने बताया की कुल दस लोगो को अभियुक्त बनाया गया था. जिसके बाद जांच के दौरान थाना के एसआई महेन्द्र सिह व सअनी मंजर आलम के खिलाफ भी संज्ञान लिया गया है. जिसमें धारा 147, 148, 149, 323, 341, 354 ए, 354 बी, 441 व 427 के विरूध कारवाई हुई है. जिसमें धारा 354 बी महिला के साथ निवस्त्र कर लज्जा भंग करने का मामला है. कोर्ट ने स्टेशन डायरी, सनहा रजिस्ट्रर व पुलिस लाईन से कमान देखने के बाद संज्ञान लिया गया है. एसपी पर इस तरह की कारवाई पहली बार नवगछिया में हुई है. कोर्ट ने सभी अभियुकतो को हाजिर होने के लिये सम्मन जारी करने को कहा गया है.

क्या था मामला

दायर किये गए मुकदमे में मीरा कुमारी सिन्हा ने आरोप लगाया है कि सोमवार को वे अपने पकरा स्थित घर पर थे. इसी दौरान प्रभाकर सिंह, विभाकर सिंह, प्रमोद सिंह सहित अन्य बाहरी अपराधियों के साथ ट्रैक्टर पर बालू, गिट्टी, छड़, सीमेंट लेकर आए और जबरन हम लोगों की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया. जिसका विरोध हम लोगों द्वारा किया गया. विरोध करने पर वे लोग मारपीट व गाली गलौज करने लगे.

इस अवैध कार्य निर्माण कार्य को मना करने के लिए नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा को सूचना दिया गया तो उल्टे नवगछिया एसपी ने नवगछिया थाना अध्यक्ष के साथ 15 से 20 पुलिस बलों को भेजा. एसपी के आदेश पर अवैध निर्माण कार्य रोकने के वजाय उल्टे हम लोगों के साथ गाली गलौज धक्का-मुक्की करने लगे. इस दौरान पुलिस बलों ने हम लोगों के साथ मारपीट भी किया और जबरन पुलिस जीप में बैठाकर परिवार के अन्य महिलाओं को भी थाना लाकर बंद कर दिया.

इसके साथ साथ पुलिस पदाधिकारियों ने अभियुक्त संख्या 1 से 8 तक को संरक्षण देकर गैरकानूनी तरीके से मेरी दखल वाले जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया गया. उन्होंने नवगछिया एसपी व थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि निजी स्वार्थ की पूर्ति हेतु नवगछिया एसपी एवं थानाध्यक्ष ने अभियुक्तों के मेल में आकर मेरी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कार्य कराया. हम लोगों के साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार किया गया.