नवगछिया : मिट्टी धंसने से परिचालन बाधित.. देर रात एक बजे के बाद परिचालन शुरू

NEWS

नवगछिया । बरौनी-कटिहार रेलखंड के कुर्सेला-काढागोला और कटरिया-नवगछिया स्टेशन के समीप लगातार मूसलाधार बारिश के कारण रेल पटरी के नीचे से मिट्टी धंसने से रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार की देर रात तक बाधित रहा। इस कारण कई ट्रेनों को रोका गया। शनिवार को देर रात एक बजे के बाद से रेलखंड पर परिचालन चालू किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 2 घंटा 55 मिनट विलंब से कटरिया स्टेशन पर रुकी रही। इसी तरह से कैपिटल एक्सप्रेस 2 घंटा 32 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस 4 घंटा 48 मिनट विलंब से कटिहार के लिए रवाना हुई। वहीं 05264 डाउन सवारी गाड़ी समस्तीपुर-कटिहार मेमो स्पेशल ट्रेन 6 घंटा 44 मिनट, 15622 कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटा 42 मिनट एवं 12488 सीमांचल एक्सप्रेस 2 घंटा 39 मिनट, न्यू जलपाईगुड़ी कैपिटल एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट, 03367 कटिहार सोनपुर मेमो स्पेशल ट्रेन 40 मिनट सहित कई ट्रेनें विलंब से खुली। रविवार सुबह से ट्रेनों को कॉशन पर चलाया जा रहा है। साथ ही धसान वाली जगह को पुनः मरम्मत कर ठीक कर दिया गया।

नवगछिया स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। धीरे-धीरे ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ाया जा रहा है। सभी तरह की ट्रेनें चल रही हैं। रविवार के दोपहर बाद से रेलखण्ड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से होने लगा है