बिहपुर : शांति जीविका महिला ग्राम संगठन के विभिन्न 12 समूह के खाते से धोखाधड़ी कर अवैध निकासी करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर जमालदीपुर निवासी शांति जीविका महिला ग्राम संगठन के कोषाध्यक्ष मुन्नी देवी ने मंगलवार को केस दर्ज कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें उसने 12 समूह में सीएम(मुख्यमंत्री) विनीता कुमारी को नामजद किया है। इस 12 समूह से कुल 9 लाख 18 हजार 7 सौ रुपये निकासी की गई थी। जिसमें 7 लाख 48 हजार 7 सौ रुपया चेक द्बारा वापस जमा करा दिया। आरोप है कि विनीता कुमारी 1 लाख 70 हजार रूपये लेकर फरार हो गई है।
