NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बारिश से नवगछिया कोर्ट व अनुमंडल कार्यालय परिसर में घुसा पानी.. घुटनेभर पानी जमा

मंगलवार को देर रात से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नवगछिया के कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति है। वहीं कोर्ट, अनुमंडल कार्यालय, अस्पताल परिसर में पानी घुस गया है। नया टोला, टीचर कॉलोनी के निचले इलाके में कुछ घरों में भी पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजेंद्र कॉलोनी में भी जलजमाव से लोग हलकान हैं। पीएचसी जाने वाले रास्ते पर भी घुटनेभर पानी जमा हो गया है।

Whatsapp group Join

वहीं अनुमंडल कार्यालय से नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय जाने वाले पीसीसी पथ पर पानी बहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर वार्ड 19 और 20 के मुसहरी पट्टी में वैशाली चौक से गोशाला जाने वाली सड़क पर करीब 200 मीटर तक 2 फीट पानी का प्रवाह हो रहा है। हालांकि यहां पहले भी जलजमाव था लेकिन वर्षा के बाद जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर करीब एक सौ घरों में वर्षा का पानी घुस गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

बिहपुर में कई लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिहपुर | प्रखंड के कई गांवों में भी लोगों के घरों और दर्जनों मुर्गा फार्म में भी पानी प्रवेश कर गया है। मुर्गा फार्म में पानी घुसने से मुर्गा पालक ओने पौने दाम पर मुर्गा को भेज रहे हैं। सड़कों व घरों में पानी प्रवेश करने से बाढ़ जैसे स्थिति उत्त्पन्न हो गई है। ग्रामीण इलाकों में घरों व सड़कों पर जलजमाव से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। बिहपुर प्रखंड मुख्यालय से थाना जाने वाली मुख्य सड़क, मां वाम काली मंदिर से वार्ड नौ होते हुए थाना पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही मिल्की गांव की सड़कों व लोगो के घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है। यहां के लोगो को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। वहीं मड़वा, सोनवर्षा, बभनगामा में जगह-जगह जलजमाव से लोग हलकान हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है