NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : तेतरी गांव के बगीचे में मिला लावारिस झोला में चार बम, बम दस्‍ता ने किया डिफ्यूज -Naugachia News

नवगछिया : मुख्‍यालय स्थित बगीचे में बम मिलने से आमलोग के साथ पुलिस भी सकते में है। बताया जाता है कि कई बम एक झोले में रखे हुए थे। अचानक बम मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। वाकये की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और झोले को अपने कब्‍जे में ले लिया। मामले की छानबीन की जा रही है। सथानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। बम दस्‍ता के पहुंचने के बाद उसे डिस्‍पोजल किया जाएगा। वरीय पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Whatsapp group Join

मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवगछिया के तेतरी गांव स्थित एक बगीचे में लावारिस झोला पड़ा हुआ था। कुछ लोगों की इस पर नजर पड़ी। संदिग्‍ध मालूम होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने झोले को खंगाला तो वे सब स्‍तब्‍ध रह गये। झोले में बम रखा हुए थे। बम मिलने से लोग सहम गए। हालांकि अनहोनी घटना टल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव के पास शनिवार को बगीचे में प्लास्टिक के थैला में बम मिलने की सूचना पर पुलिस पहुुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को बम स्थल से दूर रखा। बताया जाता है कि नवगछिया के तेतरी बुद्धूचक गांव के समीप एक बगीचे के झाड़ी में बम मिला है। नवगछिया पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बम किसने रखा है ? और क्यों रखा है। अभी बैग नहीं खोला गया है। अनुमान है कि झोले में चार बम हैं। बम निरोधक दस्ता को जानकारी दी गयी है। बम को बाल्टी में रखकर एक जगह सुरक्षित रख दिया गया है।

इस संबंध में नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उचच पदाधिकारी को सूचना दी गई है। बम निरोधक दस्ता के आने के बाद झोले में रखे बमों को डिफ्यूज किया जाएगा। लोगों को बमाें से दूर रहने के लिए कहा गया है। पुलिस इस बिंदु पर छानबीन कर रही है कि आखिर बगीचे में झोला किसने रखा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है