नवगछिया के जदयू जिलाध्यक्ष बदलने पर भागलपुर इकाई में भी हड़कंप
नवगछिया : महज चार महीने के अंदर विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश इकाई ने नवगछिया के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती को हटा दिया है। उनकी जगह वीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ वीरेन्द्र कुशवाहा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश इकाई की इस कार्रवाई से भागलपुर के जदयू नेताओं में भी हड़कंप है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्योंकि यहां के भी कुछ जदयू कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश इकाई को अपने संगठन के नेतृत्वकर्ता की शिकायतें भेजी हैं। जदयू नेताओं की मानें तो प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं की एक-एक शिकायत पर संज्ञान लिया जा रहा है। चुनावी तैयारी में पार्टी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रही।
जदयू नेताओं का कहना है कि हाल में किशनगंज जिला इकाई में फेरबदल इसी आधार पर किया गया था। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू महानगर में इन्हीं कारणों से कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सूत्रों की मानें तो आगामी विस चुनाव से पहले इसी तरह की कुछ व्यवस्था हो सकती है। हालांकि जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह कहते हैं कि जिला संगठन पूरी मजबूती से एकजुट है, कुछ इकाइयों की शिकायत आयी थी जिससे प्रदेश इकाई भी अवगत है और उसपर वहीं से कोई निर्णय होगा।

संगठन प्रभारी बोले जदयू के संगठन प्रभारी प्रह्लाद सरकार ने बताया कि अभी चुनाव आने वाला है और सांगठनिक दृष्टिकोण से जो जरूरी समझा जा रहा है, प्रदेश स्तर से वह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने भागलपुर के संदर्भ में कहा कि वहां से कुछ मामले हमारे संज्ञान में आया है। बुधवार को ही वह भागलपुर पहुंच रहे हैं और तमाम चीजों को देखेंगे। संगठन पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी में जुटा है और कोई भी निर्णय बेहतरी के लिए होता है।

