NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया की खुशी गर्ग ने देश भर में 15वां स्थान.. लहराया परचम

नवगछिया : इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने रविवार को सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में नवगछिया की खुशी गर्ग ने देश भर में 15वां स्थान लाकर परिवार व नवगछिया के साथ भागलपुर जिले का नाम रोशन किया है. नवगछिया नगर के भगवती नारनौली की पौत्री सह निशा देवी व स्व राजू गर्ग की पुत्री खुशी की दादा दादी ने बताया कि खुशी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थी. नवगछिया स्थित बालभारती विद्यालय से दसवीं की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था.

Whatsapp group Join

आगे की पढ़ाई के लिए उसने कोलकाता के सेंट जेवियर्स में दाखिला लिया था. वहां भी इंटर में अव्वल रही और अब सीए फाइनल की परीक्षा में देशभर में 15वां स्थान प्राप्त की है. खुशी का भाई अक्षत गर्ग भी पढ़ाई में अव्वल है. वह भी अगले साल सीए की फाइनल परीक्षा में शामिल होगा. खुशी की इस सफलता पर नवगछिया में खुशी का माहौल है. उसकी सफलता पर बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार सराफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ बनवारी लाल चौधरी, अभय प्रकाश मुनका, प्रवीण कुमार केजरीवाल, अशोक कुमार गोपालका, बालकृष्ण पंसारी, राम प्रकाश रुंगटा, राजेश कानोड़िया, चाचा सौरभ गर्ग व सीए प्रतीक खेमका ने शुभकामनाएं दी है.

नवगछिया के धर्मशाला रोड स्थित स्व काशी शर्मा के पौत्र व संजय शर्मा उर्फ संजय जोशी के पुत्र शिवम जोशी और पोस्ट ऑफिस रोड स्थित समाजसेवी स्व जगदीश केडिया की पौत्री सह सुनील केडिया की पुत्री मुस्कान केडिया ने भी सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. सीए की इंटर परीक्षा के प्रथम खंड में नवगछिया नगर के ही संदीप टिबरेवाल के पुत्र विवेक टिबरेवाल ने भी सफलता हासिल की है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है