NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया करोना के रेडार पर कोंटेन्मेंट जॉन घोषित, पूरा शहर सील करने का आदेश हुआ जारी.. – Naugachia News

नवगछिया – नवगछिया महिला थाने में कार्यरत एक पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजीटिव पाये जाने के बाद महिला थाने को सील कर दिया गया है. महिला थाना जाने के रास्ते पर बैरिकेटिंग लगा कर रास्ता बंद कर दिया गया है. मालूम हो कि महिला थाना भवन में ही एससी एसटी थाना भी है. ऐसी स्थिति में अब कुछ दिनों तक लोग महिला थाना और एससीएसटी थाना प्राथमिकी दर्ज करवाने या किसी भी कार्य से नहीं जा पाएंगे. थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया है कि वैसे भी जब से पुलिसकर्मी के कोरोना पोजटिव आने की सूचना मिली है, लोग नहीं आ रहे हैं.

Whatsapp group Join

इधर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन ने भी आदेश जारी करते हुए नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 में आने वाले महिला थाना क्षेत्र के तीन किलोमीटर के क्षेत्र को कोंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है. मालूम हो कि तीन किलोमीटर के क्षेत्र में नवगछिया आदर्श थाना सहित पूरा नवगछिया शहर कोंटेन्मेंट क्षेत्र में आ जाता है. इस जोन में आने वाले सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. महिला थाना क्षेत्र में आम जनों का प्रवेश भी निषेध किया गया है.

कंटेन्मेंट जोन में आने वाले आवासीय क्षेत्रों के सर्वे के लिये तीन सदस्यीय रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. जिसमें डॉक्टर वरुण, डॉक्टर देवव्रत, डॉक्टर संजय हैं. मालूम हो कि नवगछिया बाजार में ही भागलपुर जिले में पहला कोरोना का मामला सामने आया था जिसके बाद 28 दिनों तक नवगछिया शहर पूरी तरह से सील था. एक बार फिर से नवगछिया शहर के कॉंटेन्मेंट जोन घोषित हो जाने से नवगछिया के लोगों में दहशत का माहौल है.

जबकि कोरोना संक्रमित पाये जाने की खबर रविवार को ही जगजाहिर हुई थी लेकिन देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस स्तर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी थी. सामान्य दिनों के तरह ही पूरा शहर खुला था और कोई रोक टोक नहीं थी. नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि पूरा शहर सील करने का आदेश प्राप्त हुआ है. सोमवार को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है