NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: एसपी आवास में तेज रफ्तार थार घुसा.. दो युवक बाल-बाल बचे

नवगछिया: करीब 4 बजे नवगछिया थाना अंतर्गत एक अनियंत्रित महिंद्रा थार तेज रफ्तार में एसपी आवास की चारदीवारी को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इस घटना में वाहन सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे टक्कर होते ही एयरबैग खुल गया और वे सुरक्षित रह गए, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा गंभीर था, लेकिन युवकों की जान बच गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया बस स्टैंड के समीप एनएच-31 पर लगे करीब 32 फीट लंबे लोहे के डिवाइडर को तोड़ते हुए गाड़ी एसपी आवास की चारदीवारी से जा टकराई। रफ्तार इतनी अधिक थी कि वाहन चारदीवारी को तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया।

वाहन चला रहे युवक की पहचान गुड्डू कुमार, पिता गोवर्धन प्रसाद शाह, के रूप में हुई है। वहीं, उनके साथ बैठे दूसरे युवक की पहचान रोशन कुमार, पिता बुच्ची साह, के रूप में की गई है। दोनों रंगरा थाना अंतर्गत साहू टोला, भवानीपुर के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर शराब के नशे की जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है