नवगछिया : रंगरा थाना के राष्ट्रीय उच्च पथ पर चापर ढाला के पास अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से सहोड़ा निवासी सूरज कुमार पिता मनोज सिंह की मौत हो गई। घटना होली के दिन शुक्रवार की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी क्रम में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। सूरज मछली विक्रेता था और मजदूरी कर लौट रहा था।
इस दौरान मनोज सिंह, कारे सिंह, सुभाष सिंह, पूर्व मुखिया मुक्तिनाथ सिंह आदि ने संवेदना प्रकट की। रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सूरज कुमार की मौत हुई है। किस वाहन से दुर्घटना हुई है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

