NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

खरीक : 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में दहशत वही तुलसीपुर में एक पॉजिटिव -Naugachia News

खरीक : खरीक में बुधवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में दहशत हैं.लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से खरीक में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है.जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमे खरीक बाजार पंचायत के पश्चिम घरारी में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. तेलघी पंचायत के रामगढ़ में एक 4 वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है.पूर्व में माता पिता कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खैरपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. तुलसीपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है.वहीं खरीक बाजार में तीन पुरुष और एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिला है. इनमें पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले ग्रामीण चिकित्सक का भी चेन है.ग्रामीण चिकित्सक सह दवा व्यवसायी का पत्नी और पुत्र समेत अन्य चेन में आये लोग कोरोना पॉजिटिव मिला है.खरीक में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.

सैंपलिंग के लिए लिए गए 30 लोगों का रिजल्ट आना अभी बाकी है.आने वाले दिनों में खरीक में कोरोना मरीजों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से खरीक बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है.अब नए क्षेत्रों को भी कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा.खरीक पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के चेन की खोज की जा रही है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है