गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक (एनएच-31) पर बुधवार को अनियंत्रित ट्रक के धक्के से महिला की मौत हो गयी। महिला कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र की फलका निवासी मो. तैयब की पत्नी अमीमून खातून थी। घटना की सूचना पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने महिला के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। वहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि महिला अपने रिश्तेदार के यहां बिहपुर आई हुई थी। वह बिहपुर से अपने घर फलका लौट रही थी।

इसी क्रम में वह मकंदपुर चौक पर उतर कर फलका जाने वाले वाहन के इंतजार में एनएच- 31 किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पूर्णिया की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी और कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
