देर रात सोयी अवस्था में गोली मार कर अपराधी फरार, मायागंज रेफर -Naugachia News

Crime Reoprts

नारायणपुर : अज्ञात अपराधियों ने भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी शिक्षक नेता विवेकानंद रजक के पिता वृद्ध बनारसी रजक (75) को सोमवार को देर रात सोयी अवस्था में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. अपराधियों ने वृद्ध को पीठ में गोली मारी है, चिकित्सकों के अनुसार गोली वृद्धि के पेट में आकर फंस गई है. देर शाम समाचार लिखे जाने तक वृद्धि की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. जानकारी मिली है कि देर रात जैसे ही वृद्ध को अपराधियों ने गोली मारी वे घायल अवस्था में भी अपराधियों को दबोचने का हर संभव प्रयास किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से अपराधी भाग गए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है. देर रात ही परिजनों ने आनन-फानन में वृद्ध को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज ले कर गए. घटना की बाबत घायल बनारसी रजक की पत्नी कैली देवी ने बताया कि 17 अप्रैल को मध्य विद्यालय पहाड़पुर में विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पद का चुनाव हुआ था. गांव के ही कुछ युवकों से चुनाव को लेकर विवाद हुआ था.

उस वक्त अपराधियों में उनके पति को जान मारने की धमकी भी दी थी. मामला यह था कि गांव के ही मध्य विद्यालय में सचिव पद के लिए चुनाव होना था. इस चुनाव में बनारसी रजक की पोतोहू प्रतिमा कुमारी भी एक दावेदार थी. परिजनों के अनुसार प्रधानाध्यापक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर अपने मनमाफिक तरीके से अजय शर्मा की पत्नी धर्मका देवी का चयन कर लिया. इस प्रकरण में बनारसी रजत ने प्रधानाध्यापक समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों व नवचयनित सदस्यों का जमकर विरोध किया था.

उसी वक्त उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई थी. बनारसी का तीन पुत्रों में शिक्षक नेता विवेकानंद रजक नारायणपुर हाई स्कूल में पदस्थापित हैं. वह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अनुमंडल शाखा नवगछिया नारायणपुर से अनुमंडल पार्षद हैं. शिक्षक संघ ने इस घटना का विरोध किया है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग पुलिस से की है. वृद्ध के अन्य दो पुत्रों विद्यानंद,जितेंद्र व दो पुत्री बुलबुल व ललिता है. इस घटना के बाद सभी गहरे सदमे में हैं. इधर भवानीपुर नारायणपुर थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी.