सोनू जायसवाल बने युवा जदयू के जिलाध्यक्ष, युवाओ में खुशी की लहर -Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया- आखिर महिनो बाद तय हो गया युवा जदयू का जिलाध्यक्ष। महीनों पहले युवा जदयू से जिलाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद खाली पड़ा था । युवाओं में अध्यक्ष सीट को लेकर घमासान हो रहा था आज युवा जदयू नवगछिया के जिलाध्यक्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के द्वारा सोनू जायसवाल को मनोनीत किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनू जायसवाल ने यह उपलब्धि फादर्स डे के अवसर पर अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित किया है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शांति और भाइचारे क़े साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के अभियान को जन जन तक पहुचाने के लिए संकल्प लिया साथ ही पार्टी और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया इसकी जानकारी पार्टी प्रवक्ता रवि कुमार ने दी।

सोनू जायसवाल के जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू जिला अध्यक्ष चंदेस्वरी सिंह निषाद, पूर्व बिहपुर बिधायक इंजीनयर शैलेन्द्र, अजित कुमार पटेल, मिलन सागर,विमलदेव रॉय, रवि कुमार, नवीन कुमार निश्चल, प्रशांत कुमार कन्हैया, शिवशंकर चौधरी, राजकुमार भगत, रोबिन कुमार,भाजपा नेता मनीष भगत, रजनीश भगत, बिक्रम स्वर्णकार, महेंद्र गुप्ता, कुणाल गुप्ता, बीजेपी नेता डॉ अजित कुमार सोनू, कुणाल भगत, अमित भगत,अभिषेक भगत, पवन सिंह, ढोलबज्जा मुखिया राजकुमार उर्फ़ मुन्ना,गौरव यादव,पुलकित मंडल,चन्दन राय इत्यादि ने बधाई दी।