मृतक सूरज के घर तीसरे दिन भी नहीं जला चुल्हा, पुलिस के हाथ अभी तक खाली -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बडी मकंदपुर ब्राह्मण टोला के संजीव ठाकुर के घर में तीसरे दिन भी नहीं जला चुल्हा. बता दें कि जमीन संबंधी विवाद में गुरुवार की देर रात को छत पर सोये अवस्था में संजीव ठाकुर के बडे पुत्र सूरज कुमार ठाकुर की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हत्या के बाद से ही पूरे परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है. परिवार के सभी लोग डरे व सहमे हुए हैं. गम व दहशत के कारण पिछले तीन दिनों से संजीव ठाकुर के घर में चुल्हा नहीं जल रहा है.

संजीव ठाकुर ने अपने बयान में गाँव के ही पूर्व सरपंच बुचकुन चौधरी व उसके पुत्र सूरज कुमार सहित अभिया बाजार के चार लोगों पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है. पूर्व सरपंच भी घटना की रात्रि से ही घर से गायब हैं. हालाँकि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी किया जा रहा है. परन्तु अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं.