ताइक्वांडो फैडरेशन आँफ इंडिया टेस्ट प्रतियोगिता में नवगछिया के छह खिलाड़ी उत्तीर्ण-Naugachia News

खेल

नवगछिया : ताइक्वांडो फैडरेशन आँफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा दस जून को आयोजित ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में नवगछिया के छह खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए. जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो संघ के नवगछिया के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया था

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– उत्तीर्ण खिलाड़ियों को ताइक्वांडो फैडरेशन की ओर से दिया जाएगा प्रमाण पत्र

सभी खिलाड़ियों नर सफलता प्राप्त की है. ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में उतीर्ण खिलाड़ियों में अमित कुमार, मो आसित नौसाद, प्रिस कुमार राज, आशू खान, शिवम कुमार, विकास कुमार चौरसिया शामिल हैं। खिलाड़ियों की सफलता पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद,कोच जेम्स ,मो नाजिम, मोनी

– खिलाड़ियों की सपलता पर खेल संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

कुमारी, मणिश्याम प्रसाद, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, सचिव अशोक सिंह, मो गुलाम मुस्तफा ,संजय सिंह अनुराग कुमार आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. घनश्याम प्रसाद ने बताया कि उतीर्ण सभी खिलाड़ियों को ताइक्वांडो फैडरेशन द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा.