गोपालपुर : गोपालपुर विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने अादर्श ग्राम इस्माइलपुर में 13लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सडक का नारियल फोडकर विधिवत शिलान्यास किया. यह सडक सीएम नीतीश क्षेत्र विकास योजना से बनाया जायेगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके साथ ही विधायक ने परबत्ता के पचासी मोती टोला में अजय मंडल के घर के पास यात्री शेड का भी शिलान्यास किया. दुर्गा मंदिर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस्माइलपुर के विकास के लिए मैं हमेशा लगा रहता हूं.

रिंग बाँध के निर्माण हेतु मैं 12वर्षों से प्रयासरत था. वहीं कुछ लोग नाम कमाने में लगे हैं. सभा का संचालन मनोहर मंडल ने किया. जदयू प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार, पूर्व प्रमुख विद्यापति मंडल,मुन्ना जायसवाल, ललिता देवी, प्रभात कुमार व देवल मंडल सहित सैकडों ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई.

