नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के जमींदारी तटबंध नारायणपुर सलारपुर 14 नंबर सड़क पर शनिवार कॊ सलारपुर से नारायणपुर जा रही यात्री से भरी ऑटो बीआर -34 P 1312 अचानक नवटोलिया के पास सड़क पार कर रहे एक घोड़ा आ जाने से टकराकर अनियंत्रित होकर तटबंध के गड्ढे मे पलट गई. जिसमें सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. मौके पर ग्रामीणों ने जख्मी को प्राईवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें खगरिया जिला भरतखंड थाना क्षेत्र के दूधेला कोरचक्का निवासी अधिकलाल सहनी, जनकलाल सहनी, सिकंदर शर्मा, सावित्री देवी, राहुल कुमार.रोजी कुमारी, ममता झा गंभीर रूप से जख्मी हो गया व कई लोगों का हाथ व पैर टूट गया तथा अधिक सहनी व जनकलाल के कमर मे गम्भीर चोटें आई है.

प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार आँटो काफी तेज रफ्तार मे थी जिससे अनियंत्रित होकर पलट गई.मौके से ऑटो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. वहीँ स्थनीय लोगों ने ऑटो कॊ बगल के दरवाजे पर रखा है. इस बारे मे भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश से जानकारी के लिए संपर्क किया तो प्रभारी ने कहा की हम अभी नवगछिया में है क्या कर सकते है.
