एनएच 31 सड़क मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो और मोटरसाइकिल मे जबरदस्त टक्कर -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के चापर ढाला के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर कुर्सेला की ओर से रंगरा चौक की तरफ जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार चालक को विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया. जिससे कि मोटरसाइकिल सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से मोटरसाइकिल सवार चालक घायल

दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर रंगरा पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को रंगरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां वह इलाजरत है. दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला तिनटंगा निवासी बनारसी मंडल के 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश मंडल के रूप में की गई है.

घायल अखिलेश ने बताया कि वे कुर्सेला से बाइक पर सवार होकर अपने घर तिनटंगा जा रहे थे. इसी दौरान चापर ढाला के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया जिससे कि वह घायल हो गए. वही दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो भागने में सफल रहा.