नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर गांव से नवमीं कक्षा की 16 वर्षिय अपहृत छात्रा को भवानीपुर पुलिस के अनि दयाशंकर राय ने खगड़िया बस स्टैण्ड से गुप्त सुचना पर बरामद किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि 40 दिन से अपहृत छात्रा रायपुर निवासी देवेंद्र शर्मा की 16 वर्षिय पुत्री रोगन कुमारी आशाटोल गांव से सिलाई सेंटर से लापाता होने को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी

जिसे अनुसंधान कर्ता ने शनिवार की सुबह बरामद कर नवगछिया न्यायालय में 164 का बयान दर्ज किया गया व कोर्ट के निर्देशानुसार रविवार को भागलपुर में मेडिकल जाँच की जाएगी.
