एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया। इनमें थानाध्यक्ष के अलावा एएसआई राघव कुमार सिंह, उपेंद्र मुखिया, सिपाही रामईश्वर, संजय कुमार पासवान, राजेश कुमार सिंह व चौकीदार अनिरूद्ध दास शामिल हैं। बताया गया कि बिहपुर थाना के छह वारंटियों व एक कांड के चार आरोपियों की गिरफ्तारी में इन पुलिस अफसर व कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके लिए इन पदाधिकारी व कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसपी ने थानाध्यक्ष को 500 रुपए, एएसआई तीन-तीन सौ रुपए, सिपाही व चौकीदार को दो सौ-दो सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान एसपी सुशांत कुमार सरोज ने इन पुलिस कर्मियों के कामों की सराहना की और उन्हें ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने को कहा।


Comments are closed.