Whatsapp ने पिछले कुछ सालों में जिन तमाम फीचर्स को लॉन्च किया है, उनमें से डिलीट फॉर एवरीवन फीचर सबसे शानदार फीचर्स में से एक है। इसके जरिए Whatsapp यूजर्स एंड्रॉयड या फिर आईओएस पर ग्रुप चैट या पर्सनल मैसेज पर भेजे गए मैसेजेस को डिलीट कर सकते हैं। हालांकि, इन मैसेजेस को केवल सात मिनटों के अंदर ही डिलीट कर सकते हैं। बाद में ये मैसेज डिलीट नहीं होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!व्हाट्सएप पर गलत मैसेज जाने के बाद कई बार यूजर को सात मिनटों के बाद पता चलता है। ऐसे में वे मैसेज को डिलीट नहीं कर पाते हैं। लेकिन एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से व्हाट्सएप यूजर बड़ी आसानी से सात मिनटों के बाद भी मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानिए, व्हाट्सएप पर सात मिनटों के बाद मैसेज डिलीट करने का तरीका:
इस तरीके को स्पेन की वेबसाइट एंड्रॉयड जेफे ने खोजा है। वेबसाइट का दावा है कि Whatsapp बग की वजह से यह तरीका कारगर है। इस तरीके से यदि मैसेज को भेजे हुए सात मिनट से ज्यादा हो गए हैं, तो भी इसे डिलीट कर सकते हैं। नीचे हम आपको पूरा तरीका बता रहे हैं, कैसे डिलीट करें मैसेज:

-सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं
-वाईफाई और मोबाइल डाटा को बंद कर दें
-अब फिर सेटिंग में जाएं और एप्स पर क्लिक करें।
-यहां आपको Whatsapp को फोर्स स्टॉप करना है
-अब वापस सेटिंग पर जाना होगा और वहां डेट एंड टाइम पर क्लिक करें
-अब ऑटोमैटिक डेट एंड टाइम को बंद कर दें
-अब यूजर को वही डेट और टाइम डालना होगा, जिस समय यूजर ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था।
-अब व्हाट्सएप को री ओपन करें और उस मैसेज पर जाएं
-मैसेज पर होल्ड करें और उसे डिलीट सेलेक्ट करें
-आपको यहां डिलीट फॉर एवरीवन सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद वह मैसेज डिलीट हो जाएगा।
