राजस्थान के जैसलमेर जिले में कथित रूप से उड़नतश्तरी दिखने से ग्रामीणों की बीच हड़कंप मच गया है। जैसलमेर के आस पास इलकों में यह उड़नतश्तरी दो-तीन दिन पहले दिखाई दी। चमकीली रोशनी वाली यह कथित उड़नतश्तरी को जैसलमेर जिले के नोख इलाके में देखा गया। रात के अंधेरे में ग्रामीणों के बीच यह रोशनी 2 घंटे तक दिखती रही। जिससे ग्रामीणों के बीच हलचल मची रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस उड़नतश्तरी दिखने से अटकलें लगाई जा रही है कि कहीं यह कोई ड्रोन तो नहीं है जो पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया हो। ग्रामीणों का मानना है कि बॉडर नजदीक होने से ये भी हो सकता है कि पाकिस्तान ने सीमा पार अपनी तरफ हवा में कुछ संदिग्ध वस्तुएं उड़ाई हों ताकि हमारे तरफ की कुछ जानकारी जुटाई जा सके।

