मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए बिहार बोर्ड का नया फरमान, ये सब पहनकर नहीं दे सकेंगे परीक्षा

भागलपुर / पटना

21 फरवरी, 2018 से शुरू हो रही वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक नया फरमान जारी किया है। इसके मुताबिक परीक्षा में सम्मिलित होने के दौरान छात्र-छात्राएं जूता और मोजा नहीं पहन सकते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2018 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन जूता और मोजा की जगह चप्पल पहन कर आना होगा। इस सम्बंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा में जूता और मोजा नहीं पहनने के सम्बंध में निर्देश बिहार राज्य में अयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में दिया जाता रहा है, जिसे इस वर्ष से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में लागू करने का निर्णय लिया गया है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि समिति द्वारा इस सम्बन्ध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक, परीक्षार्थी और अभिभावकों के लिए निर्देश जारी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2018 का आयोजन राज्य के 1426 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। 21 से 28 फरवरी तक होने वाली परीक्षा दो पालियों में लिया जाएगा। जिसमें लगभग 17.70 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इस परीक्षा के लिए पटना जिले में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसपर दो पालियों में 82.50 हजार से भी अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।