Video नवगछिया : लोक नृत्य व लोकगीत की प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं ने सबों को किया मंत्र मुग्ध -Naugachia News

EVENT

नवगछिया  : नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य लोक गायन की प्रस्तुति देकर सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सांस्कृतिक एवं स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से की गई. गणेश वंदना की प्रस्तुति नवगछिया बाल भारती विद्यालय के छात्राओं ने की जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा की छात्राओं में स्वागत गान गाकर स्थापना दिवस समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी. नवगछिया सावित्री पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने लोक नृत्य व सामा चकेवा त्योहार का संयुक्त मिलन नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया. रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा ने किसानी गीत की प्रस्तुति दी. वहीं प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सौ सौ जहां में मेरा भारत महान लोकगीत की प्रस्तुति दी. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने जट जटिन पर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी.

इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया की छात्रा ने कजरी लोकगीत प्रस्तुत किया. बाल भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड की छात्राओं ने शराबबंदी पर आधारित लोकनाट्य का को प्रस्तुत किया जबकि बाल भारती विद्यालय की छात्राओं ने मंगलाचरण जट जटिन झिझिया नृत्य की प्रस्तुति दी. वहीं सावित्री पब्लिक स्कूल एवं रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने उप शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति दी. जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने लवली नो लोक नृत्य की प्रस्तुति दी.

जबकि बाल भारती विद्यालय की छात्राओं में देश भक्ति गीत, आदर्श मध्य विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने मेरा जूता है जापानी पर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में मंजूषा कला आर्ट पर नृत्य लोक नाटक की प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति देख कर लोग गदगद हुए. छात्र-छात्राओं के हौसला अफजाई के लिए लोगों ने उन्हें पुरस्कृत भी किया.