नवगछिया- सामाजिक संस्था सेवार्थ ने लगातार 13 वें सप्ताह शनिवार को बालभारती विद्यालय के सौजन्य से नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भुखे एवं जरूरतमंद लोगों के लिए रोटी बैंक नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मिक्स गरमागरम खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी. इस अवसर पर आयोजित समारोह में बाल भारती विद्यालय के अध्यक्ष पवन सर्राफ एवं उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा ने कहा कि इस तरह का आयोजन किसी भी सभ्य समाज के लिये एक मिशाल है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है. मौके पर सेवार्थ के संयोजक सह बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि जल्द ही नवगछिया स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था भी की जायेगी. कार्यक्रम में बाल भारती विद्यालय के अध्यक्ष पवन सर्राफ उपाध्यक्ष अजय रूंगटा, प्राचार्य नवनीत सिंह, खेल शिक्षक विकास पाण्डे, रंजीत रोशन, सेवार्थ के पंकज कुमार भारती,

अनंत विक्रम, पुरुषोत्तम कुमार, प्रशासक डीपी सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजू सिंह, मनोज केजरीवाल, रंजन मिश्रा, आमीर साह, ओमप्रकाश सिंह, पिन्टु सिंह, विवेकानंद साह, अजित सिंह ताइक्वांडो संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद मिठुन मदेशिया, रामवतार जी, समेत अन्य लोग मौजूद थे.
