नवगछिया : नवगछिया के नगरह गांव में आयोजित जिला स्तरीय टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में भमरपुर की टीम ने नाथनगर की टीम को पराजित कर दिया है. टॉस जीत कर पहले भमरपुर की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नाथनगर की टीम ने निर्धारित ओवर में चार विकेटों को खोकर 239 रन बनाया. जबाव में खेलते हुए भमरपुर की टीम ने सभी विकटों को खोकर 108 रन बना कर 108 रनों पर ही सिमट गयी. नाथनगर के लालू ने 12 छक्के और चार चौके की मदद से कुल 95 रन बनाया. लालू को मैन आफ द मैच घोषित किया गया. इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन समाजसेवी राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. मौके पर खेल आयोजन के संयोजक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा सम्बोधित कर खिलाडियों की हौसलाफजाई की और बधाई भी दिया. इस अवसर पर निर्णायक के रूप में राजू चौहान और मिट्ठू सिंह थे. कमेंट्री राजा और गोलू कर रहे थे. स्कोरर के रूप में श्यामलाल थे. आयोजन में समस्त ग्रामीणों की भागीदारी थी. मिडिया प्रभारी लवकुश ने कहा कि सोमवार को टीएनबी कॉलेज और जेपी कॉलेज के बीच मैच खेला जाएगा.
उद्घाटन मैच में भमरपुर को नाथनगर ने किया पराजित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
