तुलसीपुर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की निकली भव्य कलश शोभायात्रा-Naugachia News

EVENT

खरीक  : खरीक प्रखंड के तुलसीपुर में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर तुलसीपुर काली मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा काली मंदिर परिसर से निकल कर पूरे गांव का परिभ्रमण किया .इस अवसर पर गांव की कुंवारी कन्याएं सर्वर पर कलश धारित कर पूरे नियम निष्ठा के साथ कलश यात्रा में शामिल हुई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्यारह दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सह विष्णु यज्ञ का आयोजन प्रकांड पंडित श्री नारायणदासजी महाराज की अगुवाई में शुरु की गई. कलश यात्रा में शामिल लोग काफी उत्साहित नजर आ रही थी. पंडित नारायण दास जी ने बताया तुलसीपुर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन आगामी 19 जून को होगा. यज्ञ में भागवत कथा प्रेरक प्रवचन होगा. अध्यात्मिक विषय पर चर्चा होगी. कलश शोभायात्रा में पंडित श्री नारायण दास जी महाराज समेत वार्ड सदस्य सज्जन भारद्वाज पंचायत के जनप्रतिनिधि स्थानीय ग्रामीण समेत अन्य लोग शामिल हुए.