टेम्पो पलटने से आधा दर्जन महिलाएं घायल, मायागंज रेफर-Naugachia News

Crime Reoprts

गंभीर रुप से घायल महिला मायागंज रेफर

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेंपो पर सवार सभी 15 महिलाएं बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा रामनगर की थी

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर शुक्रवार को सोनवर्षा रामनगर से भागलपुर जा रहा टेंपो (बीआर10पी8719)अनियंत्रित होकर खरीक पीएचसी के समीप खाई में पलट जाने से टेंपो पर सवार 15 महिलाओं में से आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिलाओं में सोनवर्षा रामनगर के पंकज कुमार की पत्नी सविता देवी, विजय राय की पत्नी रिंकू देवी, अर्चना देवी,माला देवी समेत कई महिलाएं शामिल है. गंभीर रूप से घायल महिला रविता देवी को पीएचसी चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर कर दिया है.

घायल महिलाओं को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए खरीक पीएससी में भर्ती कराया. खरीक पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर नीरज कुमार ने घायल मरीजों का प्राथमिक उपचार किया .घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की . दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर घायल महिलाओं ने बताया कि वे सभी लोग बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा रामनगर के रहने वाले है . टेंपो पर तकरीबन 15 महिलाएं सोनवर्षा में सवार हुई थी. सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह का बकाया रकम निकालने भागलपुर सबौर जा रही थी. लेकिन अचानक रास्ते में टेम्पो चालक मोहम्मद पलटू ने जानबूझकर टेंपो को खाई के तरफ उतार दिया. टेंपो चालक की लापरवाही के कारण टेंपो खाई में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टेंपो पलटने से कई महिलाएं टेंपो के नीचे दब गई .टेंपो के नीचे दबी महिला रमिता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है. गंभीर रुप से घायल महिला रविता देवी को बेहतर उपचार के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर भेज दियाहै. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है