नवगछिया में पतंजली आरोग्य केंद्र में नगद सहित लाखों के सामानों की चोरी, लईडी टीवी, डिवाइडर हार्डडिस्क-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया -नवगछिया बाजार के इलाहाबाद बैंक रोड स्थित पतंजलि आरोग्य केंद्र नवगछिया में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने पतंजलि आरोग्य केंद्र दुकान के मेन गेट के पास ताला लगाने वाले कब्जे को उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने आरोग्य केंद्र से रखे 15 हजार नगद सहित लाखों के सामानों की चोरी की है. चोरी की घटना में अज्ञात चोरों ने आरोग्य केंद्र से नगदी सहित कुल ढाई लाख की समानो की चोरी की है. चोरी की घटना के संबंध में पतंजलि आरोग्य केंद्र के संचालक गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर निवासी संजीव चौधरी ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पतंजली आरोग्य केंद्र नवगछिया में 15 हजार

,, केंद्र से नगदी सहित लेपटॉप, सॉफ्टवेयर टेलि, सॉफ्टवेयर हरिद्वार, लईडी टीवी, डिवाइडर हार्डडिस्क व कीमती समानो की हुई है चोरी

,, दुकान के मुख्य दरवाजे के ताला लगाने वाले कब्जे को उखाड़ कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

,, पिछले वर्ष भी पतंजली आरोग्य केंद्र में चोरो ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम

,, दुकान संचालक ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन

पतंजलि आरोग्य केंद्र के संचालक संजीव चौधरी ने बताया कि हर दिन की तरह 26 फरवरी को रात में 8:45 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए. दूसरे दिन बुधवार की सुबह 9 बजे जब केंद्र को खोलने के लिए आया तो देखा कि दुकान के मेन गेट का ताला लगाने वाला कब्जा उखरा हुआ है. केंद्र के अंदर प्रवेश कर देखा तो सभी सामान बिखरे पड़े थे. इसके आलेवे केंद्र में रखे नगदी व कीमती सामान दुकान से गायब थे. उन्होंने बताया किन चोरो ने दूकान में रखे 15 हजार 280 रुपये नगद सहित एक लेपटॉप, सॉफ्टवेयर टेलि, सॉफ्टवेयर हरिद्वार, एक लईडी टीवी, डिवाइडर हार्डडिस्क व कीमती समानो की चोरी हुई है. कुल मिलाकर दुकान में नगदी सहित ढाई लाख के सामानों की चोरी हुई है. पतंजली आरोग्य केंद्र में चोरी की सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस भी मौके पर पहुची और पूरे मामले की छानबीन की. नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है.

,, पिछले वर्ष भी आरोग्य केंद्र में हुई थी चोरी

चोरों ने पिछले वर्ष भी पतंजली आरोग्य केंद्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोरो ने इसी तरह आरोग्य केंद्र के मुख्य गेट के कब्जे को उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था और केंद्र में रखे नगदी सहित लाखों के समान की चोरी की थी. आरोग्य केंद्र के संचालक संजीव चौधरी सहित अन्य व्यवसायी ने कहा कि शहर में चोरो द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने एवं बराबर एक ही दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने से व्यवसायी का मनोबल गिरते जा रहा है. व्यवसायी ने नवगछिया पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.