तुलसीपुर हुआ तुलसीमय में विराट तुलसी जयंती समारोह आयोजित-Naugachia News

EVENT

खरीक : इंटर आदर्श उच्च विद्यालय तुलसीपुर में सोमवार को विराट तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज विशिष्ट अतिथि नाथनगर सीटीएस के प्राचार्य एसपी अभय कुमार लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया समारोह को संबोधित करते हुए परमहंस स्वामीआगमानंद जी महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की प्रासंगिकता आधुनिक समय में काफी बढ़ गई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस आज भी घर घर में प्रासंगिक है. उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व और कृति पर विस्तार से प्रकाश डाला.

समारोह को नाथनगर सीटीएस के प्राचार्य अभय कुमार लाल समेत  अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया इस अवसर पर शिव शक्ति पीठ के कार्यकर्ता स्थानीय ग्रामीण एवं तुलसीपुर जमुनिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे.