मजार पर अरुण यादव ने चादर पोशी कर लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की मांगी दुआ

EVENT

नवगछिया: युवा राजद के  प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बिहपुर के मिल्की स्थित मांगन शाह रहमतुल्ला अलैय की दरगाह पर पहुंचकर मजार की जियारत कर चादरपोशी किया। प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के शीघ्र स्वस्थ होने सहित प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति,अमन चैन,और खुशहाली की दुआ मांगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में लोग मांगन शाह की दरगाह पर पहुँचकर अपने और अपने परिवार की खुशहाली की दुआ मांगते है और सबों का दुआ कबूल होता है। जिसके कारण लोगों का आस्था दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है।


मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, प्रखंड राजद बिहपुर के अध्यक्ष मो.मोईन राईन, ध्रुवगंज के मुखिया कामरुजमा अंसारी,वीरेंद्र चौपड़ा सहित दर्जनों राजद के वरिष्ठ नेता थे।