मॉर्निंग वॉक के क्रम में वरीय अधिवक्ता को दिल का दौड़ा, मौत

सूचना/खबरे

img-20170102-wa0016

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया: नवगछिया में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से आज अहले सुबह लगभग 6:30 बजे नवगछिया कोर्ट के वरीय अधिवक्ता सह नवगछिया अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष विवेकानन्द केशरी (68वर्ष) की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उनकी मौत उस समय हो गयी जब वे रोजाना की तरह अपने प्रोफ़ेसर कालोनी स्थित आवास से सुबह टहलने को निकले ही थे कि वे कड़ाके की ठंड के शिकार हो गये। अचानक उनका रक्त चाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ गया और शरीर में गैस बढ़ गयी। इस परेशानी ने किसी डॉक्टर तक पहुंचने का मौका भी नहीं दिया और उनका शरीर शांत हो गया।

featured-image
अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष विवेकानंद केशरी के असामयिक व आकस्मिक निधन पर संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी पदाधिकारियों सहित सभी अधिवक्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। दिवंगत वरीय अधिवक्ता विवेकानंद केशरी 1978 से ही नवगछिया कोर्ट में वकालत करते आ रहे थे। इसके अलावा योग और स्वास्थ्य से भी उनका अच्छा लगाव रहता था। लोगों को वे हमेशा निरोगी जीवन जीने को प्रेरित करते रहे। खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी वे अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनको एक पुत्र और तीन पुत्री है।