नवगछिया : नवगछिया के हरिया पट्टी बाजार में बुधवार को देर शाम एक कासमेटिक्स दुकानदार ने लेन देन में विवाद होने पर ग्राहक युवती की पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती ने भी प्रतिरोध किया लेकिन वह दुकानदार का मुकाबला नहीं कर पायी. दोनों का मामला अंतत: थाना पहुंचा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी मिली है कि नवगछिया पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछ ताछ की है. थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें है. पीड़ित पक्ष से आवेदन आने का इंतजार किया जा रहा है. करीब आधे घंटे तक हरिया पट्टी में हाइवोल्टेज ड्रामा होता रहा. मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गये थे.

पिता पुत्र में मारपीट, आधे घंटे तक होता रहा हो हंगामा
नवगछिया : नवगछिया स्टेशन के सामने स्टेशन रोड पर देर शाम एक पिता और एक पुत्र के बीच जम कर मारपीट होने की सूचना है. तो स्टेशन के सामने ही रात्रि करीब नौ बजे एक हॉटल संचालक और स्टाप के बीच लेन देन को लेकर मारपीट होने की सूचना है.
स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस के आने तक मामला शांत हो गया था. दोनों पक्ष अपने अपने घर जा चुके थे.
