नवगछिया : सिक्किम के लालचंद क्षेत्र में बीती मंगलवार को बादल फटने के बाद आई बाढ़ में रंगरा प्रखंड क्षेत्र के कोसी दियरा सहौरा गांव निवासी शिवनंदन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रवि कुमार लापता हो गया है। युवक दो माह पहले ही सिक्किम मजदूरी करने के लिए गया था। वहां पर वह मकान निर्माण में मजदूर का काम किया करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजनों को आशंका है कि सिक्किम में आई बाढ़ में वह बाह गया होगा। लापता युवक को दो लड़का एक तीन साल का और दूसरा एक साल का है। घटना के बाद लापता युवक से उनके परिजनों के द्वारा संपर्क करने की काफी कोशिश की गई। परिजनों द्वारा सिक्किम जाकर भी तलाश की गई लेकिन युवक का अब तक कोई पता नहीं चल पा रहा है।
परिजनों ने वहां के प्रशासन से भी लापता युवक को ढूढने की गुहार लगाई है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी भी परिजनों के द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। युवक के पिता ने बताया कि हमलोग लगातार अपने पुत्र को खोजने में लगे हुए हैं।

