नवगछिया : घर से भागी किशोरी को चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से परिजनों को सौंपा

सूचना/खबरे

नवगछिया। नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल चौक पर खरीक उस्मानपुर के 14 वर्षीय किशोरी के घर से भागकर भागलपुर जाने के दौरान बीएलएससी कालेज की बिहार  चार बटालियन एनसीसी की छात्रा आर्य कश्यप ने तेतरी जीरोमाइल से अपने साथ बनारसी लाल वाणिज्य सराफ कॉलेज लाकर उसे चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से परिजनों को सौंपा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार आर्य कश्यप अपने कॉलेज जाने के दौरान उस्मानपुर के योगेंद्र दास की पुत्री ऑटो से भागलपुर जाने की बात कर रही थी। इस दौरान उसने बताया कि हमें घर में प्रताड़ित किया जाता है। जिससे वह परेशान होकर  भाग रही है। ऑटो चालक ने गाड़ी रोक दी और उसे जाने से मना कर दिया।


उसके बाद  आर्य कश्यप  उसे अपने साथ कॉलेज लाई जहां पर एनसीसी के डीआई तुषार कांत झा ने नवगछिया चाइल्ड हेल्प लाइन के अरुण कुमार को सूचना देकर बुलाया। चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से किशोरी के पिता योगेंद्र दास को सूचना दी गयी। मौके पर किशोरी के पिता को शपथ पत्र देकर बच्ची को सौंप दिया गया। इस कार्य के लिए विकास कुमार, अमित कुमार, रानी कुमारी आदि ने सहयोग दिया।