नवगछिया : नवोदय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

EVENT

नारायणपुर । प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह पूर्ववर्ती छात्रा काजल कुमारी के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में स्वच्छ विद्यालय अभियान चलाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बिहपुर, काजल कुमारी महात्मा गांधी का उद्धरण देते हुए विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के सफल कार्यान्वयन हेतु क्षेत्र के सभी छात्र छात्राओं को धन्यवाद दिया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक बीसी झा, छात्र रत्न, अजित, अमर, आशीष, रजत, मिथिलेश, आकाश, अमित, मयंक, रविशास्त्री, अमितेष, सुमित, छात्रा अम्बिका, पलक, वैष्णवी, साक्षी आदि ने भाग लिया।