भारत का प्रतिनिधित्व करने तेतरी का लाल एनसीसी कैडेट अंशु आनंद जाएगा वियतनाम-Naugachia News

खेल

नवगछिया : नवगछिया के तेतरी गांव पुत्र एनसीसी कैडेट अंशु आनंद का चयन वियतनाम में होने वाले युवा विषयक प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है. एनसीसी के समावेशी पदाधिकारी रंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूरे भारतवर्ष से 13 कैडेट का चयन वियतनाम जाने के लिए किया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बिहार और झारखंड से एक मात्र कैडेट अंशु का चयन किया गया है. कई तरह की परीक्षा के बाद अंशु का चयन किया गया है. दो सितंबर को ही अंशु दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे जहां उसे वीआईपी ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद अंशु अपने 13 साथियों और दो ऑफिसर के साथ वियतनाम के लिए रवाना होंगे. अंशु मारवाड़ी कॉलेज पार्ट 2 का छात्र है.

एनसीसी के 23 बिहार बटालियन से वह संबंध रखता है. अंशु के पिता तेतरी निवासी आनंद कुमार पुनमा प्रताप नगर हाई स्कूल में क्लर्क हैं. अंशु के दोस्तों और ग्रामीणों का कहना है कि अंशु बचपन से ही अनुशासन का पालन करने वाला और मेधावी छात्र रहा है खेलकूद में हमेशा से उसकी विशेष रुचि रही है. अंशु इसी वर्ष दिल्ली में होने वाले रिपब्लिक डे कैम्प में शिरकत कर चुका है.

वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है. अंशु के ग्रामीणों को उससे काफी उम्मीदें है. वियतनाम जाने के लिए अंशु का चयन किए जाने पर नवगछिया के खेल प्रेमियों बुद्धिजीवियों में हर्ष है.