पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार को पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में तेंदुआ से मिलने उसके पिंजरे के बिलकुल पास पहुंच गए। तेजप्रताप यादव को अपने नजदीक देखकर तेंदुआ गुर्राने लगा। हालांकि इस दौरान तेज प्रताप के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल चिड़ियाघर में तेंदुआ केज के उद्घाटन के लिए पहुंचे तेजप्रताप ने इस मौके पर तेज प्रताप ने कहा कि सरकार पर्यावरण एवं वन के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

बता दें कि 97.38 लाख की लागत से दो हजार वर्गमीटर में केज बनाया गया है। जू में पांच तेंदुआ हैं। वर्ष 2012 में हैदराबाद से दो तेंदुआ अदला-बदली के बाद लाए गए थे। वहीं तीन मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना से रेस्क्यू करके लाए गए हैं। इस केज में चार तेंदुआ के रहने की जगह है।
मौके पर विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. डीके शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक यूएस झा के साथ जू के निदेशक नंदकिशोर उपस्थित थे।
