अब यदि आपके पास आधार कार्ड नही है तो अब एक महीने बाद आपका राशन-किरासन रोक दिया जायेगा. पीडीएस लाभुकों को एक महीने का समय दिया गया है जिसके अंदर उन्हें अपना राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा. यह फैसला कल जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने मार्केटिंग ऑफिसर, सप्लाइ इंस्पेक्टरों और अनुमंडल पदाधिकारियों के बैठक में लिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने एक महीने के अंदर सौ फीसदी राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.अभी तक दो महीने के अंदर 44 फीसदी राशन कार्ड आधार से जोड़े जा चुके हैं. बाकी का एक महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए हर गांव में कैंप लगा कर जागरूक किया जाएगा. तथा संबंधित पदाधिकारियों को लिस्ट बना कर आधार नंबर जोड़ने का निर्देश दिया गया है.

