तेजस्वी यादव को सीएम बनाने को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुद आगे आकर इसका जवाब दिया हैं. कहा नीतीश हमारे चाचा हैं और वो हमारे मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग महागठंधन में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संत रविदास की जयंती समारोह में तेजस्वी यादव ने कहा कि .जिस तरह बिहार से BJP को खदेड़ा है, उसी तरह दिल्ली से खदेड़ेंगे. बीजेपी पर कटाछ करते हुए कहा कि अंबेदकर, कर्पूरी को गाली देने वाले लोग आज विरासत मानते हैं.

उन्होंने कहा ‘गरीबों के हक के लिए कर्पूरी,लालू और नीतीश ने काफी लड़ाई लड़ी’. कुछ शक्तियां नहीं चाहती कि गरीबों को अधिकार मिले, उनके खिलाफ एकजुट होने की जरूरत.
गौरतलब हैं कि राजद विधायक ने एक बार फिर बयान दिया था कि ‘UP चुनाव के बाद नीतीश संभालें दिल्ली की कमान, बिहार का मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बनाया जाए. उनकें इस बयान को राजद ओफिसियल अकाउंट से रीट्वीट भी हुआ था..
