तेजप्रताप ने की हनुमान जी की पूजा और आज टल गई लालू की सजा

भागलपुर / पटना

रांची की सीबीआइ की विशेष अदालत अब चारा घोटाला मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को कल यानि गुरुवार को सजा सुनाएयी। इधर पटना में अपने पिता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को कम से कम सजा दिये जाने को लेकर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बुधवार की सुबह महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की और उनकी जल्द रिहाई की कामना की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज सुबह तेजप्रताप के साथ काफी संख्या में समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता पटना के रेलवे स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और हनुमान जी की विधिवत पूजा की। पूजा के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि अदालत हमारे लिए भगवान के समान है और जो भी फैसला आएगा, हमें मंजूर होगा।

तेजप्रताप ने कहा कि हमको न्याय पर पूरा भरोसा है कि मेरे पिता जी लालू प्रसाद के साथ कुछ गलत नहीं हो सकता। मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई कोर्ट ने 23 दिसंबर को मामले में दोषी करार देते हुए सजा की तारीख तीन जनवरी तय कर दी थी, लेकिन आज उनकी सजा का एलान नहीं हो सका।

बता दें कि बिहार में कई जिलों में लालू प्रसाद यादव की सजा को लेकर पूजा अर्चना की जा रही है और इससे पहले भी तेजप्रताप यादव ने अपने पिता को सजा से बचाने की कामना करते हुए साईं बाबा की भी पूजा-अर्चना की थी।