शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी, नहीं तो जनवरी महीने का वेतन नहीं

भागलपुर / पटना

बिहार के शिक्षा सचिव जितेंद्र श्रीवास्ताव ने शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी किया हैं. उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया हैं कि खातो में आधार लिंक कराए नहीं तो जनवरी महीने का वेतन नहीं मिलेगा. उन्होंने डीपीओ स्थापना संजय कुमार और डीपीओ योजना लेखा नीलीमा कुमारी को कहा कि शिक्षकों से आधार कार्ड लिंक कराने का सर्टिफिकेट लिया जाए उसके बाद ही उनके वेतन बनाए जाएं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sushmita-Sen-teacher

शिक्षा सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि अगर सर्टिफिकेट फर्जी पाया जाएगा तो शिक्षक नप जाएंगे. यह सर्टिफिकेट प्रधानाध्यापक बनाकर देंगे. सचिव ने छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल की राशि को 28 फरवरी तक छात्रों के खाते में पहुंचा देने का भी निर्देश दिया. जिले में प्राथमिक विद्यालयों को 44 लाख और माध्यमिक स्कूलों को 84 लाख रुपए इन मदों में आए हैं जिसमें अब तक सिर्फ 20 प्रतिशत ही निकासी हुई है.

इसके अलावा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में जितने भी आवेदन लंबित हैं उन्हें 23 फरवरी तक निपटाने का भी निर्देश दिया. शिक्षकों के वेतन पर शिक्षक नेता पूरण कुमार ने भी शिक्षकों से आधार कार्ड से खाता लिंक कराने की अपील की.