ढोलबज्जा: सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह कार्यक्रम के तहत, मंगलवार के दिन पंचायत भवन ढोलबज्जा में, मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना के द्वारा एक आम सभा बुलायी गई. जहां सभा में उपस्थित लोगों को खुले में शौच से मुक्त को लेकर जागरूक करते हुए सात दिन तक चलने वाले इस पंचायत स्तरीय कार्यों का रूट चार्ट तैयार किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वच्छता कर्मी विकास कुमार रजक ने बताया- सात दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान पंचायत के सभी गांव-गांव जाकर नव स्वच्छताग्राही के द्वारा नए एवं पुराने शौचालयों का आवेदन जमा करा, नए शौचालय बनवाने पर जोर दिया जायेगा. उसके बाद झारखंड से आए हुए नव स्वच्छताग्राही के नेतृत्व में, पंचायत भवन परिसर से मिल्की वार्ड नंबर 01 तक पदयात्रा निकालकर, खुले में शौच से मुक्ति के संदेश देते हुए, शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

कार्यक्रम में स्वच्छताग्राही मुन्ना कुमार, वार्ड सदस्य संजय रजक, योगेन्द्र मंडल, अशोक जयसवाल, हरिमोहन, सरपंच मुरारी भारती, पंच रंगा देवी व प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार के साथ अन्य लोग शामिल थे.
