श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम शरण जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि-Naugachia News

EVENT

नवगछिया : नवगछिया घाट ठाकुरबारी मंदिर के परम पूज्य गुरुदेव साकेत वासी ब्रह्मलीन परमहंस संत श्री श्री 1008 श्री महंत विद्यावाचस्पति सीताराम शरण जी महाराज के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि का आयोजन रविवार को बड़ी घाट ठाकुरबारी परिसर में रविवार को संध्या समय चार बजे आयोजित किया गया. परमहंस स्वामी श्री आगमानंद जी महाराज उर्फ रामू बाबा के नेतृत्व में श्रद्धाजंलि समारोह संपन्न हुआ.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परमहंस स्वामी सीताशरण जी महाराज सिर्फ जागृत स्वरूप छोड़कर गए हैं उनकी सूक्ष्म चेतना आज भी मौजूद हैं : स्वामी आत्मानंद

ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 परमहंस स्वामी सीताराम चरण जी महाराज को श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि

इस श्रद्धांजलि समारोह में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत सहित अध्यात्म से जुड़े कई विद्वान उपस्थित थे. श्रद्धांजलि समारोह में नवगछिया सहित दूर-दूर से आए परमपूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम शरण जी महाराज के शिष्य शामिल हुए.

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत पंडित सुरेंद्र नाथ शास्त्री एवं ललित झा के द्वारा शांति पाठ किया गया. इस मौके पर स्वामी श्री आगमानंद जी महाराज ने कहा कि परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम शरण जी महाराज सिर्फ जागृत स्वरूप छोड़कर ब्रह्मलीन हुए हैं. सिर्फ उनका शरीर पंच तत्व में विलीन हुआ है. लेकिन उनका सूक्ष्म चेतना आज भी हम लोगों के बीच मौजूद है, जो युग-युगांतर तक हम लोगों को आशीर्वाद देती रहेंगे. उन्होंने कहा कि उनके जीवन सार, गुण, विद्वता, कार्यक्षमता को प्रदर्शित करने की हमें क्षमता नहीं है. समारोह के मौके पर आचार्य श्रवण शास्त्री, बच्चा भगत, दयाराम चौधरी, दिनेश शर्मा, नागेश्वर भगत, नंदलाल प्रसाद, पंकज राज, सिया पोद्दार, महावीर साह, शंकर चिरानिया, शंकर चिरानिया आचार्य प्रभात झा, ललित झा, कौशल झा, कन्हैया शास्त्री, शम्भू नाथ वैदिक, अशोक शर्मा, रामकुमार साहू, अनिमेश सिंह, अशोक केडिया, इंस्पेक्टर जावेद अहमद, सुमित कुमार भगत, मासूम, मुरारी चिरानिया सहित बड़ी संख्या में शिष्य मौजूद थे.