बिहपुर । 4 साल के ठेका पर सेना में बहाली की योजना अग्निपथ के खिलाफ आहुत बिहार बंद को सफल बनाने के लिए शनिवार को बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शहीद फौदी मंडल स्मारक झंडापुर से बिहपुर के शहीद द्वार तक पैदल मार्च किया और अंत में सभा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन के सचिव अनुपम आशीष , गौरव पासवान और सामाजिक न्याय आंदोलन केगौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के जरिए अब सेना में भी 4 साल के ठेका पर बहाली करने जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस दौरान पाण्डव शर्मा, निर्भय, अमित, गौतम, पियूष, अंकित, नकुल शर्मा, अनिश, राजा, बादल, देवराज दीपक, सुमित, बिट्टू ठाकुर, संतोष मालाकार, संजय पासवान समेत कई युवा शामिल थे।
