नवगछिया : महिला कॉलेज में एबीवीपी की छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई की मनाई जयंती -Naugachia News

EVENT

मदन अहिल्या महिला कॉलेज में एबीवीपी की छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। अभविप की कॉलेज मंत्री आकांक्षा चौधरी व कॉलेज उपाध्यक्ष कोमल कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खुद को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।प्राचार्या डॉ सुदामा यादव ने छात्राओं को लक्ष्मीबाई की तरह साहसी बनने को प्रेरित किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्मृति सिंह ने कहा कि हम सभी छात्राओं को लक्ष्मीबाई की तरह निर्भय एवं आत्मनिर्भर बनना चाहिए। मौके पर शिक्षिका डॉ. प्रेमशीला शरण, डॉ. सुषमा, जूली कुमारी आदि मौजूद थी। वहीं जीबी कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई के जयंती पर एबीवीपी ने सदस्यों ने पौधे लगाए।

मौके पर, प्राचार्य डॉ शिवशंकर मंडल, अनुज चौरसिया, सुजित चौहान, नंदन, पंकज, पवन, निभा झा, डीके दास, रिजवान आदि मौजूद थे। रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संकल्प लेतीं छात्राएं।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, नवगछिया नगर इकाई के द्वारा गजाधर महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई के जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम अभाविप के कालेज अध्यक्ष अविश कुमार के नेतृत्व में किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवशंकर मंडल उपस्थित थे. वहीं अभाविप के अनुज चौरसिया ने बताया कि हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य करना चाहिए

ताकि हम सभी मानव को प्रचुर मात्रा में आंक्सीजन मिलता रहे. वहीं प्रभारी प्रघानाचार्य बताया कि अभाविप के कार्यकर्ताओं की वृक्षारोपण का कार्य बहुत ही सुन्दर कार्य है, जिससे महाविद्यालय में छात्रों के बीच जागरूकता आयेंगे. वहीं मौके पर अभाविप के अनुज चौरसिया, सुजित चौहान, कालेज अध्यक्ष अविश, नंदन जी, पंकज कुमार,पवन कुमार,निभा झा, प्रहलाद, मयंक सर, शैलश झा सर, विभांशु मंडल, डी.के.दास सर, रिजवान अहमद, सुबोध मंडल, राजेंद्र सर आदी मौजूद थे.