श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा मिले : सांसद बुलो मंडल

NEWS

IMG-20160802-WA0004

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भागलपुर : सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने  विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को  राष्ट्रीय मेला का दर्जो घोषित किये जाने की मांग को चल रहे मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में उठाये । यह श्रावणी मेला राष्ट्रीय ही नही वल्कि विश्व प्रसिद्ध मेला है, बाबा भोले नाथ के दर्शन व जल चढ़ाने के लिए देश और विदेश से शिवभक्त बिहार राज्य के भागलपुर के सुल्तानगंज पहुचते है और सुल्तानगंज से गंगा जल भरकर कांवर लेकर 110 किलो मीटर से अधिक पाव पैदल चलकर झारखण्ड राज्य के  देवघर पहुंच कर शिवभक्त बाबा भोले शंकर को जल चढाते है । इस लिए केंद्र सरकार को इस श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देते हुए कवांरिया के सुविधा के विकास के लिए अतिरिक्त राशि मुहैया करना चाहिए । फ़िलहाल बिहार सरकार अपने स्तर से मेला की सुवधा की व्यवस्था कर रही है,लेकिन विश्व स्तरीय श्रावणी मेला होने के कारण कावरिया की सुवधा अपर्याप्त है ।श्रावणी मेला को अगर राष्ट्रीय मेला का दर्जा मिल जाता है तो शिवभक्तो को और सुवधा प्राप्त हो जायेगी ।

 

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने इस मामले को लोकसभा में उठाने के लिए सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा मिलने से श्रावणी मेला में और चार चाँद लग जायेगा और इस मेला का महत्व पुरे विश्व में बढ़ जायेगा.